Jaipur
फिल्मी गीतों की धुन, पूल साइड ग्लैमर, स्टाइलिश समर लुक्स और फैशन का रंगीन अंदाज—कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला गोकुलपुरा स्थित द गुलबाग हेरिटेज रिसॉर्ट में, जहां इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन की ओर से "इंडिया ग्लैम समर पूल पार्टी 2026" का भव्य आयोजन किया गया।
इस खास आयोजन में मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम, मिस ग्लैम राजस्थान और ग्लैम फैशन वीक से जुड़ी मॉडल्स ने हिस्सा लिया। मॉडल्स ने समर थीम पर आधारित आकर्षक आउटफिट्स में रैंप और पूल साइड फोटोग्राफी के जरिए अपने स्टाइल और फैशन सेंस का शानदार प्रदर्शन किया। फिल्मी गानों, विशेष रूप से लोकप्रिय ट्रैक ‘आज ब्लू है पानी-पानी’ पर मॉडल्स ने जमकर मस्ती की और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
![]() |
| सौम्या गुप्ता, मिस इंडिया ग्लैम ब्रांड एम्बेसडर |
![]() |
| सौम्या गुप्ता, मिस इंडिया ग्लैम ब्रांड एम्बेसडर |
आयोजक पवन टांक एवं कीर्ति टांक ने बताया कि इस विशेष समर सेलिब्रेशन का उद्देश्य फैशन, मनोरंजन और नेटवर्किंग को एक साथ जोड़ते हुए प्रतिभागियों को एक यादगार अनुभव प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल मॉडल्स और प्रतिभागियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराया गया, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ इंडस्ट्री के अन्य लोगों से संवाद भी स्थापित कर सकें।
![]() |
| कंचन राजपुरोहित मिस इंडिया ग्लैम सुपर मॉडल |
कार्यक्रम के दौरान स्विमिंग पूल एक्टिविटीज, रेन डांस, फैशन वॉक, लाइव म्यूजिक और कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पूल साइड पर मॉडल्स ने स्टाइलिश पोज देकर फोटोग्राफी करवाई, जिसने पूरे आयोजन में ग्लैमर का तड़का लगा दिया। समर फैशन को दर्शाते रंग-बिरंगे और ट्रेंडी आउटफिट्स कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे।
![]() |
| सौम्या गुप्ता, मिस इंडिया ग्लैम ब्रांड एम्बेसडर |
आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए हाई-टी और डिनर की विशेष व्यवस्था भी की गई थी, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, ऊर्जा और फैशन का अनूठा संगम देखने को मिला।
![]() |
| खुशी बडाया मिस इंडिया ग्लैम राजस्थान 2026 |
![]() |
| कामना राजपुरोहित, मिस ग्लैम राजस्थान ब्रांड एम्बेसडर |
पवन टांक ने कहा कि इंडिया ग्लैम हमेशा से नए और उभरते मॉडल्स को मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें फैशन इंडस्ट्री की नई संभावनाओं से भी जोड़ते हैं।
ग्लैमरस माहौल, संगीत, फैशन और मनोरंजन से भरपूर यह समर पूल पार्टी मॉडल्स के लिए एक यादगार अनुभव बन गई, जहां उन्होंने अपने स्टाइल, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
Tags
fashion









.jpg)






