मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए निर्वाचन आयोग का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

 



नई दिल्ली। ने मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में देश के सभी 36 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मीडिया नोडल अधिकारी (MNOs) और सोशल मीडिया नोडल अधिकारी (SMNOs) शामिल हुए। इसके साथ ही उन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के जिला मीडिया नोडल अधिकारी एवं जनसंपर्क अधिकारी भी शामिल हुए, जहां विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का तीसरा चरण चल रहा है तथा जिन राज्यों में आगामी चुनाव प्रस्तावित हैं।

सम्मेलन में 350 से अधिक मीडिया एवं संचार अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को , तथा ने संबोधित किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों में सम्पन्न चुनावों में स्वतंत्रता के बाद से अभूतपूर्व जनभागीदारी देखने को मिली है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि निर्वाचन संबंधी संचार समयबद्ध, सरल, तथ्यपरक और कानून आधारित होना चाहिए, ताकि मतदाताओं तक सही जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने कहा कि संचार का उद्देश्य केवल गतिविधियों की जानकारी देना नहीं, बल्कि उनके प्रभाव को जनता तक पहुंचाना होना चाहिए। वहीं निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने अधिकारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आयोग के नियमों, निर्देशों और दिशानिर्देशों को आमजन तक सरल और सहज भाषा में पहुंचाना आवश्यक है।

सम्मेलन के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में अपनाई जाने वाली संचार रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें मतदाता सूची से लेकर मतदान प्रक्रिया तक, ECINET, संवैधानिक प्रावधान, चुनावी कानून, हाल के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों की मीडिया प्रासंगिकता, प्रेस विज्ञप्तियों के प्रभावी प्रसार, सोशल मीडिया के उपयोग, भ्रामक सूचनाओं एवं दुष्प्रचार से निपटने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

इसके अलावा मतदाता जागरूकता क्लबों (ELCs) के माध्यम से युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा निर्वाचन आयोग की विभिन्न पहलों को आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किए गए।

सम्मेलन ने हाल ही में चुनाव सम्पन्न कराने वाले राज्यों के अधिकारियों को अपने अनुभव साझा करने और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान का मंच प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों और आयोग के बीच प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की।

Previous Post Next Post