डॉक्टर्स और सीए ने बैडमिंटन कोर्ट पर दिखाई फिटनेस और टीम स्पिरिट


जयपुर। सामाजिक सरोकारों और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शेपिंग फ्यूचर एवं क्लब फ़ोर्स-7 के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर स्पोर्ट्स अकादमी, वैशाली नगर में डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच रोमांचक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर खेल भावना और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया।





डबल्स प्रारूप में आयोजित प्रतियोगिता को प्लस 95 और लेस दैन 95 आयु वर्ग में विभाजित किया गया। प्लस 95 वर्ग में सीए मुकेश अग्रवाल एवं ललित की जोड़ी विजेता रही, जबकि सीए नितिन भंडारी एवं प्रकाश कुमार उपविजेता रहे। लेस दैन 95 वर्ग में सीए आशीष जैन एवं सीए विनोद सोमानी विजेता बने, जबकि डॉ. अनिल यादव एवं डॉ. श्रवण की जोड़ी उपविजेता रही।


मिक्स्ड डबल्स वर्ग में डॉ. श्रवण एवं डॉ. पारुल ने खिताब जीता, जबकि डॉ. अनिल यादव एवं डॉ. प्रियंका सैनी की जोड़ी उपविजेता रही।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र मक्कड़ और राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक बी.एल. सोनी (आईपीएस) विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उद्योगपति एवं क्लब फ़ोर्स-7 के माननीय सदस्य अजय डाटा ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के दो प्रमुख पेशेवर वर्गों के बीच आपसी संवाद, सौहार्द और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।


Previous Post Next Post