एसएमएस अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ओपीडी सेवाओं का किया औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश, ओपीडी में ही जांच और दवा काउंटर सुनिश्चित करने पर जोर

 



जयपुर, 6 जून। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने शनिवार को जयपुर स्थित पहुंचकर ओपीडी सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की चिकित्सा व्यवस्थाओं, दवा उपलब्धता, जांच सुविधाओं और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री भीलवाड़ा दौरे से लौटने के बाद अचानक एसएमएस अस्पताल पहुंचे और धन्वंतरी भवन में संचालित ओपीडी सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी सहित विभिन्न विभागों में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सवाई मानसिंह अस्पताल देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में शामिल है, जहां राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में बढ़ते रोगी भार को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को सेवाओं का विस्तार करने और तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए।





उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को जांच और दवाओं के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। इसके लिए संबंधित विभागों की ओपीडी में ही जांच और दवा काउंटर की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा तथा साफ-सफाई बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।




मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एसएमएस अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिसके लिए चिकित्सा विभाग और अस्पताल प्रशासन बधाई के पात्र हैं। हालांकि जहां भी सुधार की आवश्यकता होगी, वहां आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य , एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य , अधीक्षक सहित चिकित्सक एवं अस्पताल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post