युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंताजनक, देश को नशामुक्त बनाने का लें संकल्प: रामदास अठावले

 

जयपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए देश को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। शुक्रवार को राजस्थान संविधान क्लब में सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित नशामुक्ति कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।









कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अठावले ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है। नशा करने वाला व्यक्ति समाज में सम्मान खो देता है, जबकि नशामुक्त जीवन जीने वाला व्यक्ति हर जगह आदर प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा प्रदत्त संविधान देश की एकता और अखंडता की सबसे बड़ी ताकत है और जब तक संविधान है, कोई भी शक्ति देश को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।






कार्यक्रम की शुरुआत सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया के राजस्थान चेयरमैन द्वारा केंद्रीय मंत्री का पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत करने से हुई। इसके बाद नशामुक्ति विषय पर संगीतमय प्रस्तुति भी दी गई।






इस अवसर पर राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की लत समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है और इससे निपटने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है।


वहीं ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन दोनों को प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर काउंसिल के राजस्थान चेयरमैन सुमंत सिंह जागावत ने कहा कि नशामुक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने नशे के खिलाफ जनजागरण और सामूहिक प्रयासों को समय की आवश्यकता बताया।




काउंसिल की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई।

Previous Post Next Post