रनवे 62 सेमीफाइनल में जयपुर के नन्हे सितारों का जलवा, ग्रैंड फिनाले में बनाई जगह

 


जयपुर। वोल्केनो इवेंट्स द्वारा आयोजित रनवे 62 किड्स फैशन शो का सेमीफाइनल राउंड जयपुर में उत्साह और रंगारंग माहौल के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान शहर के नन्हे प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और शानदार रैंप वॉक से दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया।



कोटा ऑडिशन राउंड से चयनित प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रियांक, वेदांशी, थीया, इशिका, शिवाय, लवजीत, लव, शनाया, स्वास्ति, चाहक, मायरा, अंजलि, जैस्मीन और दृष्टि सहित प्रतिभागियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।



कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों और दर्शकों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।



कार्यक्रम का संचालन सनफन एंटरटेनमेंट के एकतार्तिक ने किया, जबकि टीम रनवे 62 की प्रेरणा मेवारा और नितेश गहलोत ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में दीया मीमरोट और डिंपल देवरा ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास और समर्पण के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

वोल्केनो इवेंट्स की यह पहल राजस्थान में युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाली प्रमुख प्रतियोगिताओं में तेजी से अपनी पहचान बना रही है। उदयपुर, जोधपुर, पाली, कोटा और जयपुर में आयोजित ऑडिशन राउंड को प्रतिभागियों और अभिभावकों का भरपूर समर्थन मिला है।



चयनित प्रतिभागी 12 और 13 जून को प्रसिद्ध ग्रूमिंग विशेषज्ञ अभिषेक सर के मार्गदर्शन में प्रोफेशनल ग्रूमिंग एवं रनवे ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगिता का भव्य ग्रैंड फिनाले 14 जून को जयपुर में आयोजित होगा, जिसमें राजस्थान भर के प्रतिभागी खिताब के लिए मुकाबला करेंगे।






कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री स्मिता बंसल रहेंगी, जो ग्रैंड फिनाले में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगी।

रनवे 62 केवल एक फैशन प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने वाला मंच बनता जा रहा है। यह मंच बच्चों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और मंचीय प्रस्तुति की कला को निखारने का अवसर प्रदान कर रहा है। सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद अब सभी की निगाहें 14 जून को होने वाले ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं।

Previous Post Next Post