जयपुर, 12 जून। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित मिराज सिनेमा में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखी। इस अवसर पर फिल्म की अभिनेत्री एवं सांसद , उपमुख्यमंत्री , सांसद , फिल्म के निर्देशक एवं निर्माता सहित बड़ी संख्या में नर्स प्रोफेशनल्स और छात्राएं उपस्थित रहीं।
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और समाज के प्रति संवेदनशीलता ही एक नागरिक की सबसे बड़ी पहचान होती है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले गुमनाम नायकों की प्रेरक गाथा को फिल्म भारत भाग्य विधाता में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ने से लेकर महामारी जैसे कठिन समय में अनगिनत कर्मयोगियों की सेवा भावना को देखा है। चिकित्सकों, नर्सों, सुरक्षाकर्मियों और अन्य सेवा प्रदाताओं ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मानवता और राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। यह फिल्म ऐसे ही असंख्य लोगों के त्याग, साहस और समर्पण को उजागर करती है।
उन्होंने फिल्म के निर्माता और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रेरणादायी फिल्में युवाओं को कर्तव्यबोध और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से समाज सेवा और सहयोग की भावना के साथ आगे आने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली नर्सों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नर्स प्रोफेशनल्स और छात्राओं ने फिल्म को प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की।
Tags
Jaipur












