सरस्वती वंदन, युवा संवाद और मेगा पीटीएम में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, शिक्षा की त्रिवेणी से संवर रहा भविष्य

 


जयपुर, 23 जनवरी।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है और राज्य सरकार हर कदम पर विद्यार्थियों व युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने युवाओं से पूरी लगन से पढ़ाई कर नवाचार अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने जयपुर में राजकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए विदेशी भाषा संचार कौशल स्कूल खोलने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर कॉमर्स कॉलेज में आयोजित सरस्वती वंदन, युवा संवाद एवं मेगा पीटीएम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी पर प्रदेशभर में 75 लाख विद्यार्थियों ने सामूहिक सरस्वती वंदना कर शिक्षा की देवी को नमन किया।


.


मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर शिक्षा की त्रिवेणी हैं। मेगा पीटीएम के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और तीनों के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनेगी। सभी राजकीय विद्यालयों में निपुण मेला और कृष्ण भोग का आयोजन किया गया, जिससे सकारात्मक वातावरण विकसित हुआ है।


युवाओं के सशक्तीकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 1 लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1 लाख 43 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। निजी क्षेत्र में ढाई लाख युवाओं को रोजगार मिला है। 71 नए राजकीय महाविद्यालय, युवा साथी केंद्र, राजस्थान युवा नीति, स्टार्टअप सहायता और स्वरोजगार योजनाएं युवाओं के भविष्य को मजबूत कर रही हैं।





बेटियां बन रहीं समाज की अगुवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना, निःशुल्क साइकिल, कंप्यूटर प्रशिक्षण और नारी शक्ति कौशल योजनाओं से बालिकाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।





1 हजार करोड़ से अधिक की डीबीटी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों और सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इसमें 3.34 लाख छात्राओं को निःशुल्क साइकिल, बालिका योजनाओं के तहत 126 करोड़ से अधिक, ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना और 55 लाख से अधिक पेंशनधारकों को करीब 700 करोड़ रुपये शामिल हैं।


.









उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Previous Post Next Post