5वीं सॉफ्ट हॉकी नेशनल चैंपियनशिप: राजस्थान का दमदार प्रदर्शन सीनियर बॉयज़ में राजस्थान अपराजित, सीनियर गर्ल्स में मिली जीत-हार

 


जयपुर।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित 5वीं सॉफ्ट हॉकी नेशनल चैंपियनशिप 2025–26 के मुकाबलों में राजस्थान की टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सीनियर बॉयज़ वर्ग में राजस्थान ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

सीनियर बॉयज़ वर्ग में राजस्थान ने हरियाणा को 4–0 से हराया, वहीं पुडुचेरी के खिलाफ 11–0 और मध्य प्रदेश के खिलाफ 6–0 की शानदार जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकाबला 0–0 से ड्रॉ रहा। इससे पहले मध्य प्रदेश ने पुडुचेरी को 3–1 से पराजित किया।


सीनियर गर्ल्स वर्ग में राजस्थान को पुडुचेरी के खिलाफ 0–3 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि हरियाणा के खिलाफ टीम ने 5–0 की बड़ी जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में पुडुचेरी ने मध्य प्रदेश को 4–0 से हराया।

जूनियर बॉयज़ वर्ग में महाराष्ट्र ने राजस्थान को कड़े मुकाबले में 3–2 से हराया, हालांकि दूसरे मैच में राजस्थान ने वापसी करते हुए महाराष्ट्र को 2–0 से पराजित किया।

सब-जूनियर बॉयज़ वर्ग में राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला 0–0 से ड्रॉ रहा। मध्य प्रदेश ने गुजरात को 6–0 से हराया, जबकि राजस्थान ने गुजरात को 2–1 से पराजित किया। वहीं उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 3–0 से शिकस्त दी।

चैंपियनशिप में देशभर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है।

Previous Post Next Post