वुमनआरी फोरम ने “मैरीगोल्ड थ्योरी” विषय पर किया विशेष आयोजन

 


जयपुर।

वुमनआरी फोरम द्वारा “मैरीगोल्ड थ्योरी” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन उन खास व्यक्तियों को समर्पित था, जो बिना किसी प्रतिस्पर्धा के सुरक्षा, सहयोग और प्रोत्साहन देकर दूसरों को आगे बढ़ने में सहायता करते हैं, जिन्हें मैरीगोल्ड पर्सन कहा जाता है। नए वर्ष की शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक स्वरूप जनवरी माह में मैरीगोल्ड थीम का चयन किया गया।




कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वुमनआरी फोरम की संस्थापक नीलम सक्सेना ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं के लिए एक ऐसा सशक्त मंच तैयार करना है, जहां हर सदस्य एक-दूसरे को प्रोत्साहित करे और साथ लेकर आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि मैरीगोल्ड थ्योरी फोरम की मूल भावना को दर्शाती है—जब महिलाएं एक-दूसरे का सहयोग करती हैं, तो आत्मविश्वास और सकारात्मकता स्वतः विकसित होती है।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय बहुभाषी कवयित्री दीपा सैनी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने अपनी प्रभावशाली काव्य प्रस्तुति से उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया और मैरीगोल्ड की भावना को जीवन एवं संबंधों से सुंदर रूप में जोड़ा।



कमेटी हेड मोनिका करवासरा ने भी मैरीगोल्ड थ्योरी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सही संगति और पारस्परिक सहयोग जीवन की दिशा को सकारात्मक रूप से बदलने में अहम भूमिका निभाता है।




कार्यक्रम का सफल संचालन शमीना नेहरा द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सोनिका मुंजाल एवं हंसा राठौड़ (श्रीपा) का विशेष सहयोग रहा।





कार्यक्रम को और यादगार बनाने के लिए गिफ्ट पार्टनर चांदनी और शिवानी (चांदनीज़ आर्ट बॉक्स) द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई कलात्मक कुकीज़ सदस्यों को भेंट की गईं।


इस अवसर पर डॉ. पूजा रूंगटा, मनीषा सक्सेना, नीतू आहूजा, मंजरी चौहान, शिखा जैन, गुंजन कंडोई, सोनिया नागपाल, सविता सोनी, प्रियंका नागपाल एवं सुमन कंवर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।



कार्यक्रम ने यह सशक्त संदेश दिया कि सकारात्मक संगति और सही सहयोग के साथ व्यक्तिगत एवं सामूहिक विकास सहज और सार्थक बन जाता है।

Previous Post Next Post