एसडीएमएच द्वारा निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन




जयपुर, 25 जनवरी 2026:

संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल (एसडीएमएच), जयपुर ने अल्ट्रावाइब्रेंट सोलर प्रा. लि. (यूवीएसईपीएल) एवं लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस के सहयोग से मुख्य कार्यालय परिसर में कर्मचारियों के लिए निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया। यह कैंप प्रिवेंटिव हेल्थकेयर एवं कॉरपोरेट वेलनेस को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।



कैंप का उद्देश्य कर्मचारियों में हेल्थ अवेयरनेस बढ़ाना, अर्ली डायग्नोसिस को प्रोत्साहित करना तथा ओवरऑल हेल्थ और वेल-बीइंग को मजबूत करना था। कैंप के दौरान कर्मचारियों को ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर टेस्ट, जनरल फिजिशियन कंसल्टेशन एवं बेसिक हेल्थ असेसमेंट जैसी निःशुल्क मेडिकल सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त, महिला कर्मचारियों के लिए गायनेकोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, साथ ही डेंटल केयर एवं आई केयर स्पेशलिस्ट्स द्वारा विशेष परामर्श भी उपलब्ध कराया गया़






इस हेल्थ कैंप में 100 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लेकर मेडिकल सेवाओं एवं एक्सपर्ट कंसल्टेशन का लाभ उठाया। कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने नियमित हेल्थ चेकअप और प्रिवेंटिव हेल्थ प्रैक्टिसेज के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाया। एसडीएमएच ने इस सफल हेल्थकेयर इनिशिएटिव के लिए अल्ट्रावाइब्रेंट सोलर प्रा. लि. एवं लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस के सहयोग एवं समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया


Previous Post Next Post