जयपुर:
एसआरएन इंटरनेशनल स्कूल, जगतपुरा, जयपुर के संस्थान प्रमुख और छात्र 77वें गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में मुख्य समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। स्कूल चेयरमैन रविशंकर IFS (रिटायर्ड), डायरेक्टर उषा शर्मा (CBSE नेशनल अवार्डी) और दो मेधावी छात्र आयुष पांडे व सूर्यांश सोनी को इस अवसर पर आमंत्रित किया गया है।
यह आमंत्रण अटल इनोवेशन मिशन और नीति आयोग के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नवाचारों के चयन के आधार पर मिला है। नीति आयोग और अटल इनोवेशन मिशन ने विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता और शोध आधारित कार्यों की सराहना की।
इस कार्यक्रम में प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री संग्रहालय, राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र का भ्रमण करेगा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ आयोजित हाई-टी कार्यक्रम में भी भाग लेगा।
एसआरएन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने अटल इनोवेशन मिशन के तहत विज्ञान, तकनीक और सामाजिक समस्याओं से जुड़े कई उत्कृष्ट कार्य किए हैं। इनके विकसित "ब्लैक टैंक प्रोजेक्ट" को भारत के टॉप-5 प्रोजेक्ट्स में शामिल किया गया और इसकी सराहना पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की थी। यह प्रोजेक्ट वर्तमान में पेटेंट भी करा लिया गया है।
यह उपलब्धि राजस्थान के लिए भी गौरव का विषय है, क्योंकि एसआरएन इंटरनेशनल स्कूल ही राज्य का एकमात्र विद्यालय है जिसे 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में इस प्रकार का मुख्य आमंत्रण मिला है।
कार्यक्रम में संस्थान प्रमुख रविशंकर IFS (रिटायर्ड) ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार क्षमता का प्रमाण है। डायरेक्टर उषा शर्मा ने कहा कि यह चयन शिक्षकों के समर्पण, विद्यार्थियों की जिज्ञासा और स्कूल की नवाचारपरक शिक्षा प्रणाली का परिणाम है और भविष्य में भी छात्र देश के लिए उल्लेखनीय योगदान देंगे।
