राजस्थान विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज़

 


जयपुर, 28 जनवरी।


राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल मंडल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता में देश-विदेश की महिला कबड्डी खिलाड़ी भाग ले रही हैं।


उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि आईपीएस योगेश दाधीच (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, जयपुर) रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक योग प्रदर्शन भी किया गया

मुख्य अतिथि योगेश दाधीच ने कहा कि कबड्डी एक ऐसा खेल है, जो कम संसाधनों में खेला जा सकता है और इसमें शक्ति, फुर्ती व रणनीति का बेहतरीन समन्वय देखने को मिलता है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करती हैं।


विशिष्ट अतिथि प्रसार भारती के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय सूचना मंत्री प्रसार भारती ने कहा कि वर्ष 2036 तक कबड्डी को ओलंपिक खेलों में शामिल करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं और ऐसी प्रतियोगिताएं इस लक्ष्य को साकार करने में सहायक सिद्ध होंगी।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोपाल यादव एवं उपाध्याय विशेष सचिव संजय कुमार जानीफ ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की ओएसडी सुमन मोर्चा भी उपस्थित रहीं।

खेल मंडल के सचिव डॉ. प्रताप सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की 75 टीमों के लगभग 600 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं, जिनकी आयु सीमा 10 से 65 वर्ष तक है। प्रतियोगिता में प्रथम 30 स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

समारोह में खेल विभाग के कई अधिकारी, प्रशिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का औपचारिक आभार शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सरोज कालिया ने व्यक्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान विश्वविद्यालय की माननीय कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

Previous Post Next Post