यूजीसी की नई गाइडलाइन के समर्थन में राजस्थान विश्वविद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ हस्ताक्षर अभियान

 


जयपुर।

यूजीसी की नई गाइडलाइन के समर्थन में मंगलवार, 27 जनवरी को राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दोपहर 1 बजे शुरू हुए इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर यूजीसी की नई गाइडलाइन के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया।

इस अभियान का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं एमडीएसयू अजमेर के शोधार्थी रमेश भाटी ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यूजीसी की नई गाइडलाइन के बारे में जागरूक करना तथा उच्च शिक्षा व्यवस्था में इसके सकारात्मक प्रभावों को सामने लाना था।



अभियान के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और शांतिपूर्ण व अनुशासित तरीके से कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अमरदीप परिहार ने कहा कि यूजीसी की नई गाइडलाइन से उच्च शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समान अवसर को बढ़ावा मिलेगा। छात्र समुदाय इसे एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम के रूप में देख रहा है।

डॉ. रामसिंह सामोता ने सभी सहभागी छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर इसी तरह संगठित प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में अमरदीप परिहार, डॉ. रामसिंह सामोता, मनीष मेघवंशी समेत अनेक शोधार्थी एवं छात्र मौजूद रहे।

Previous Post Next Post