झुंझुनूं-
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झुंझुनूं में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बीडीके अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा सैनी (गौड़) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
डॉ. आकांक्षा सैनी को यह सम्मान अस्पताल में दी जा रही उनकी निरंतर, समर्पित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ प्रसूति एवं महिला रोगों के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आकांक्षा सैनी ने न केवल मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं, बल्कि अपने सेवाभाव और मानवीय दृष्टिकोण से चिकित्सा पेशे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
डॉ. आकांक्षा की इस उपलब्धि पर बीडीके अस्पताल के स्टाफ, उनके परिवारजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उन्हें सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से बधाइयां दी जा रही हैं।
गणतंत्र दिवस पर मिला यह सम्मान झुंझुनूं के लिए गौरव का विषय है।
.jpg)
.jpg)
