बसंत पंचमी पर राधेगोविंद नर्बदेश्वर मंदिर में भव्य पाटोत्सव मंदिर की तृतीय वर्षगांठ पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब




जयपुर, 23 जनवरी।

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सीकर रोड स्थित न्यू लोहा मंडी रोड के राधेगोविंद नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को भव्य पाटोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन बसंत पंचमी पर्व के साथ-साथ मंदिर की तृतीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

.कार्यक्रम संयोजक सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि पाटोत्सव के तहत मंदिर परिसर में आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय भजन प्रवाहक संतोष व्यास ने भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। भजन संध्या के दौरान संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
.

..कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर सांसद मंजू शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, घुमंतु जाति कार्य के महानगर प्रमुख राकेश शर्मा, उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।


आयोजन समिति के अध्यक्ष रामपाल सिंह जादोन ने बताया कि पाटोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन, भजन कार्यक्रम और प्रसादी वितरण की समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम के समापन पर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।




इस अवसर पर समिति सचिव अशोक सैनी, कोषाध्यक्ष बजरंग शर्मा तथा संरक्षक मंडल से कमलेश शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post Next Post