गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गोविंद देवजी मंदिर में राष्ट्र मंगल महायज्ञ आज

 


जयपुर।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार, 25 जनवरी को जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक राष्ट्र मंगल पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह महायज्ञ मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। आयोजन में आमजन निशुल्क रूप से भाग लेकर आहुतियां अर्पित कर सकेंगे।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को ध्यान में रखते हुए यज्ञशाला को तिरंगा थीम पर विशेष रूप से सजाया जाएगा। महायज्ञ के दौरान देव पूजन के साथ भारतीय संविधान एवं नव युग के संविधान का भी विधिवत पूजन किया जाएगा।

यज्ञ में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों, क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित विशेष आहुतियां अर्पित की जाएंगी। यज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ, ब्रह्मपुरी के विद्वान आचार्यों की टोली द्वारा किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि यज्ञ में प्राप्त होने वाली भेंट राशि हाल ही में दिवंगत हुए युवा फोटो जर्नलिस्ट डी. के. सैनी के परिजनों को प्रदान की जाएगी। साथ ही महायज्ञ के दौरान डी. के. सैनी की आत्म शांति के लिए यम गायत्री मंत्र से विशेष आहुतियां भी अर्पित की जाएंगी।

यह आयोजन राष्ट्र कल्याण, सामाजिक समरसता और दिवंगत पत्रकार के प्रति श्रद्धांजलि के भाव के साथ संपन्न होगा।

Previous Post Next Post