जयपुर, राजस्थान।
वीएलसीसी वेलसाइंस द्वारा जयपुर में स्किन टेस्टिंग, हेल्थ केयर सेमिनार एवं बिजनेस प्लान पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य त्वचा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ हेल्थकेयर और वेल
नेस सेक्टर में व्यवसायिक संभावनाओं पर चर्चा करना रहा।
कार्यक्रम में वीएलसीसी वेलसाइंस की बिजनेस हेड, दिल्ली से पधारी लता जुगरण ने स्किन टेस्टिंग की आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक आधार पर तैयार वेलनेस समाधानों तथा प्रिवेंटिव हेल्थकेयर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने वीएलसीसी वेलसाइंस की कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
इस अवसर पर महावीर कैंतुरा, संस्थापक, रॉयल क्राउन, ऋषिकेश ने समग्र स्वास्थ्य, वेलनेस उद्यमिता एवं हेल्थकेयर आधारित बिजनेस मॉडल पर अपने विचार रखे। उन्होंने पारंपरिक वेलनेस पद्धतियों को आधुनिक चिकित्सा के साथ जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में संगीता राज शर्मा, क्राउन डायमंड, जयपुर (राजस्थान) ने नेतृत्व क्षमता, बिजनेस विस्तार और वेलनेस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने लोगों को वेलनेस को जीवनशैली और व्यवसाय दोनों रूपों में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन संगीता शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों, वेलनेस प्रोफेशनल्स एवं इच्छुक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सेमिनार ज्ञानवर्धक चर्चाओं और नेटवर्किंग के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में निरमला राठौड़ अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में टीम लीडर्स कुलदीप बिवाल, सुनीता चौधरी, कविता चौधरी, परमिंदर कौर, रेखा कुमावत, कंचन सैनी एवं सारिका जी की भी सक्रिय उपस्थिति रही। सभी टीम लीडर्स ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मैरीगोल्ड थ्योरी के संदेश को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया।