गणतंत्र दिवस पर सिंगर मनु गहलोत का वतनपरस्ती गीत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मचा रहा धूम

 


जयपुर।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सिंगर व लिरिसिस्ट मनु गहलोत की मधुर आवाज़ में सजा देशभक्ति गीत “तिरंगा हमारा लहराता रहे…” शनिवार को सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही श्रोताओं के दिलों में उतर गया। यह गीत देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग रहा है।

सिंगर मनु गहलोत ने बताया कि इस वीडियो गीत में देश की आन-बान-शान तिरंगे के तीनों रंगों की महिमा को भावनात्मक और गगन को छूते दृश्यांकन के साथ प्रस्तुत किया गया है, जो दर्शकों के लिए अद्भुत और अविस्मरणीय अनुभव है।



खास बात यह है कि इस गीत के भावपूर्ण बोल भी मनु गहलोत ने स्वयं लिखे हैं, जो देश के प्रति फौलादी जज्बा और समर्पण की भावना को और मजबूत करते हैं। गीत में भारतीय सेना के साहस, वतनपरस्ती हौसले और आमजन के देश के प्रति समर्पण भाव को बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है।

मनु गहलोत ने बताया कि बचपन से ही उन्हें संगीत में गहरी रुचि रही है और शब्दों की सशक्त समझ के कारण वे गीतों के माध्यम से समाज और देश को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास करती रही हैं। उनका मानना है कि गीतों के भाव ही लोगों के दिलों में सकारात्मक सोच और देशप्रेम की अलख जगाते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी लिरिसिस्ट व सिंगर मनु गहलोत “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित देशभक्ति गीत के माध्यम से भारतीय सेना की गौरव गाथा को अपनी सशक्त आवाज़ में प्रस्तुत कर चुकी हैं, जिसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त सराहना मिली थी।

Previous Post Next Post