सशक्त बेटी–समृद्ध भारत विषय पर NIMS विश्वविद्यालय में सेमिनार और मैराथन

 


जयपुर:

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर NIMS विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस एवं जनसंचार पत्रकारिता विभाग और राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में “सशक्त बेटी–समृद्ध भारत” विषय पर सेमिनार और मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी सुनीता मीणा उपस्थित रहीं। विश्वविद्यालय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष नायर ने कहा कि बालिकाओं को समान अवसर, सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही समृद्ध भारत की आधारशिला है।




एडिशनल डीसीपी सुनीता मीणा ने निर्भया स्क्वाड के नवाचारों और साइबर सुरक्षा उपायों पर लाइव डेमो प्रस्तुत किया। साथ ही राजस्थान पुलिस ऐप के माध्यम से आपातकालीन सहायता और शिकायत प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।



विशिष्ट अतिथि डॉ. मेघेंद्र शर्मा ने नई शिक्षा नीति और भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह नीति आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय मूल्यों का समन्वय स्थापित करती है।



सेमिनार के साथ आयोजित मैराथन में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “सशक्त बेटी–समृद्ध भारत” का संदेश फैलाया। विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, प्रशासनिक अधिकारी और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post