जयपुर।
अभिनव वर्मा ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) के राजस्थान प्रोजेक्ट्स के कार्यकारी निदेशक (ED) के रूप में अपने दायित्व ग्रहण किए हैं।
तीन दशकों से अधिक अनुभव रखने वाले अभिनव वर्मा को इंजीनियरिंग, निर्माण, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, एसेट मैनेजमेंट और HVDC तकनीक में व्यापक विशेषज्ञता प्राप्त है। इन्होंने अपनी बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री IET लखनऊ से और पीजीडीएम की डिग्री भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रोहतक से प्राप्त की है।
अपने करियर के दौरान, उन्होंने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में POWERGRID के कई प्रमुख ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स के सफल कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले वे कॉर्पोरेट प्लानिंग और स्ट्रैटेजी विभाग, कॉर्पोरेट सेंटर में कार्यरत थे।
अभिनव वर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) से जुड़े प्रमुख ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किए जा रहे हैं, जो राष्ट्रीय सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDG) और ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
