जोधपुर के बाद जयपुर में होटल ड्रीम स्टे का विस्तार मानसरोवर के महावीर नगर में 11 फरवरी को होगा भव्य उद्घाटन

 


जयपुर।

जोधपुर में अपनी सफल पहचान बना चुका होटल ड्रीम स्टे अब जयपुर में भी अपने आतिथ्य सेवाओं का विस्तार करने जा रहा है। होटल ड्रीम स्टे की जोधपुर में पहले से ही तीन ब्रांच/पैलेस संचालित हैं, जो लग्जरी और बेहतर सेवा के लिए जाने जाते हैं। इसी कड़ी में अब जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र स्थित पत्रकार कॉलोनी के पास महावीर नगर में होटल ड्रीम स्टे की नई इकाई का शुभारंभ किया जा रहा है।

होटल का भव्य उद्घाटन 11 फरवरी 2026 को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की खास बात यह रहेगी कि होटल का फीता होटल के पुराने क्लाइंट्स द्वारा ही काटा जाएगा, जिससे होटल प्रबंधन की ग्राहकों के प्रति सम्मान और जुड़ाव की भावना झलकती है।

होटल ड्रीम स्टे के ओनर एम आर चौधरी ने बताया कि उनकी सोच हमेशा से यह रही है कि “मेरे गेस्ट ही मेरे अतिथि हैं और मेरे कस्टमर ही मेरे गेस्ट हैं।” इसी विचारधारा के साथ होटल में आने वाले हर व्यक्ति को पारिवारिक और सम्मानजनक माहौल देने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि जयपुर में शुरू की जा रही यह नई इकाई आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ पारंपरिक आतिथ्य का अनूठा संगम होगी। होटल में आरामदायक आवास के साथ रेस्टोरेंट और बैंक्वेट सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे यह होटल पर्यटकों, व्यावसायिक यात्रियों और सामाजिक आयोजनों के लिए एक पसंदीदा स्थान बनेगा।

होटल ड्रीम स्टे का जयपुर में आगमन शहर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, होटल उद्योग से जुड़े लोगों और विशेष अतिथियों की उपस्थिति अपेक्षित है।

Previous Post Next Post