आरती क्रिएशन्स की पहली वर्षगांठ पर विशेष आयोजन फैशन, ऑफर्स और केक कटिंग के साथ मनाया जाएगा जश्न



जयपुर।

मानसरोवर स्थित फैशन बुटीक आरती क्रिएशन्स का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे केक कटिंग समारोह के साथ वर्षगांठ का जश्न मनाया जाएगा।

आरती क्रिएशन्स ने अपने पहले वर्ष में डिजाइनर सूट्स, इंडो-वेस्टर्न परिधानों और आकर्षक ड्रेस मटेरियल के माध्यम से फैशन प्रेमियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्षगांठ समारोह के तहत ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स, आकर्षक डिस्काउंट और उपहारों की भी व्यवस्था की गई है।

दुकान संचालक आरती माथुर ने बताया कि ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से आरती क्रिएशन्स ने अपना पहला वर्ष सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसी उपलक्ष्य में ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु यह आयोजन रखा गया है। साथ ही वर्षगांठ के अवसर पर एनिवर्सरी गिवअवे के तहत ग्राहकों को आरती क्रिएशन्स की ओर से विशेष उपहार जीतने का अवसर भी मिलेगा।

कार्यक्रम में फैशन प्रेमियों, ग्राहकों और शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन न केवल उत्सव का अवसर है, बल्कि ग्राहकों के साथ रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक कदम भी है।

Previous Post Next Post