बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारम्भ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

 



जयपुर, 11 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित CBSE, ICSE तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है। इसलिए विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर, पूरे परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने का आग्रह किया। सकारात्मक सोच और तैयारी के साथ प्रयास करने पर सफलता अवश्य मिलेगी।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को प्रोत्साहित करें और घर में सकारात्मक माहौल बनाएं, ताकि विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

भजनलाल शर्मा ने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी स्तरों पर परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। इसके अलावा, अन्य बोर्डों, CBSE और ICSE से संबद्ध विद्यालयों तथा कक्षा 8वीं और 5वीं की राज्य स्तरीय समान परीक्षाएं भी निर्धारित तिथियों पर आयोजित होंगी।

Previous Post Next Post