जयपुर जीपीओ में आज (10 फरवरी 2026) जयपुर नगर मंडल के समस्त शाखा डाकघरों की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय चीफ पोस्टमास्टर जनरल, राजस्थान परिमंडल ने की।
बैठक में प्रवर अधीक्षक डाकघर, जयपुर नगर मंडल, प्रवर डाकपाल, जयपुर जीपीओ, उप अधीक्षक डाकघर और सहायक निदेशक (Technology), परिमंडल कार्यालय जयपुर उपस्थित रहे।
समीक्षा अवधि अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले Branch Postmasters को SB Accounts, RD Accounts, Postal Revenue, Delivery Performance, PLI/RPLI व्यवसाय संवर्धन जैसी श्रेणियों में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महोदय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता की वित्तीय समावेशिता, महिला सशक्तिकरण, बीमा योजनाओं और आधार संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और लक्ष्य-केन्द्रित कार्य संस्कृति अपनाने का आव्हान किया।
बैठक के समापन पर सभी Branch Postmasters ने समन्वित प्रयास और परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनाकर सेवा मानकों में सुधार लाने का आश्वासन दिया।
इस समीक्षा बैठक को जयपुर नगर मंडल में प्रशासनिक दक्षता, वित्तीय अनुशासन और सेवा गुणवत्ता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

