कांग्रेस की बजट प्रतिक्रिया: युवा, किसान और महिलाओं के लिए बजट निराशाजनक

 


जयपुर, 11 फरवरी 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोऑर्डिनेटर सुमेर सिंह चारण ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट युवा, किसान और महिलाओं के लिए छलावा है।

चारण ने कहा कि वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पिछले दो बजटों में प्रस्तुत योजनाओं का 50% भी कार्यान्वयन सफल नहीं हो पाया, और वर्तमान बजट में कुशल वित्तीय प्रबंधन की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट सरकार की कमजोरी को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में लगातार दो वर्षों से पद रिक्त हैं, जिससे युवा वर्ग को नुकसान उठाना पड़ रहा है। महिलाओं के हितों के लिए भी बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। इसके अलावा, प्रदेश में चोरी, डकैती और हत्याओं के मामलों में वृद्धि हो रही है, लेकिन सरकार की कानून व्यवस्था पर स्पष्ट नीति नहीं दिखाई देती।

केकड़ी क्षेत्रवासियों की उम्मीदों का भी बजट में कोई ध्यान नहीं रखा गया। विशेष रूप से किसानों के लिए अत्यधिक वर्षा से हुए फसल नुकसान का कोई विशेष पैकेज नहीं पेश किया गया। सुमेर सिंह चारण ने कहा कि यह बजट केवल दिल्ली को खुश करने के लिए पेश किया गया और आमजन की वास्तविक समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

Previous Post Next Post