इंडिया स्टोनमार्ट 2026 की तैयारियां तेज, एसीएस शिखर अग्रवाल ने लिया जायजा

 


जयपुर, 3 फरवरी।

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) श्री शिखर अग्रवाल ने मंगलवार को जयपुर स्थित जेईसीसी (सीतापुरा) पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान श्री अग्रवाल ने प्रदर्शनी हॉल, आगंतुक सुविधाएं, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, लॉजिस्टिक प्लानिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कार्य तय समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होना चाहिए।

एसीएस ने स्पष्ट किया कि देश-विदेश से आने वाले उद्योग प्रतिनिधियों, व्यापारियों और निवेशकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता, सुरक्षा और सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।



कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं

रीको, सीडोस और लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का आयोजन 5 से 8 फरवरी तक जेईसीसी, सीतापुरा में किया जाएगा।

25 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में भव्य प्रदर्शनी

500 से अधिक स्टॉल्स पर स्टोन, मशीनरी और वैल्यू-एडेड उत्पादों का प्रदर्शन

जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल का आयोजन

घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय खरीददारों और भारतीय प्रदर्शकों के बीच संवाद

छात्रों और युवा प्रतिभाओं के लिए डिजाइन व नवाचार आधारित प्रतियोगिताएं

ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम और नीति संवाद सत्र

Previous Post Next Post