एमआई रोड स्थित किसना ज्वेलरी शोरूम में रक्तदान शिविर आयोजित 22 यूनिट रक्त संग्रहित, 15 लोगों ने किया पहली बार रक्तदान

 


जयपुर, 22 फरवरी।

स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के सहयोग से शुक्रवार को एमआई रोड स्थित Kisna Diamond & Gold Jewellery शोरूम में रक्तदान वाहिनी के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर हरि कृष्ण ग्रुप के सामाजिक सरोकार के तहत लगाया गया।

शिविर का शुभारंभ शोरूम मैनेजर सुरेंद्र यादव द्वारा स्वयं रक्तदान कर किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के प्रबंध निदेशक आनंद अग्रवाल एवं समाजसेवी झामन टेकचंदानी उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।


शिविर में कुल 22 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिनमें 15 लोगों ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा में अपनी भागीदारी निभाई।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous Post Next Post