जैन धर्म के छठे तीर्थंकर पदमप्रभू के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर – 30 से अधिक समितियों का गठन, देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे

 


जयपुर, 11 फरवरी। पदमपुरा (बाड़ा) में जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पदमप्रभू की भू गर्भ से प्रकटित प्रतिमा एवं सुन्दर जिनालय में आगामी 18 फरवरी से 22 फरवरी तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन वात्सल्य वारिधि वर्धमान सागर महाराज ससंघ एवं गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में होगा।

प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए क्षेत्र कमेटी ने 30 से अधिक समितियों का गठन किया है। समारोह अध्यक्ष के रूप में सुधीर कुमार जैन, महामंत्री के रूप में हेमंत सोगानी और कोषाध्यक्ष के रूप में राज कुमार कोठ्यारी नियुक्त किए गए हैं। विभिन्न समितियों के संयोजक और जिम्मेदारों की नियुक्ति कर आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने की तैयारी की जा रही है।

महत्वपूर्ण आयोजन कार्यक्रम:

18 फरवरी: ध्वजारोहण एवं गर्भ कल्याणक

19 फरवरी: जन्म कल्याणक

20 फरवरी: तप कल्याणक

21 फरवरी: केवल्य ज्ञान कल्याणक

22 फरवरी: मोक्ष कल्याणक एवं समापन

मीडिया प्रभारी विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि महोत्सव के लिए जयपुर शहर से सभी कालोनियों से विशेष बसों की व्यवस्था की जाएगी। इस विश्व स्तरीय धार्मिक आयोजन में देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होने की उम्मीद है।

Previous Post Next Post