जयपुर। सकल हिंदू समाज मंडल, कालवाड़ द्वारा 8 फरवरी को पूनम मैरिज गार्डन, मंडा रोड, कालवाड़ में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने अखिल भारतीय संत समिति राजस्थान अध्यक्ष एवं हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज को सम्मानपूर्वक सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर सम्मेलन का पोस्टर विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों महिलाएं भाग लेंगी।
स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सर्व समाज के एकीकरण, सामाजिक समरसता और सनातन चेतना को सशक्त करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लें और हिन्दू राष्ट्र की मजबूती तथा राष्ट्रहित के संकल्प को साकार करें।
उन्होंने कहा, “संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है और विराट हिन्दू सम्मेलन जैसे कार्यक्रम समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं।”
