जयपुर/हाथीगाँव।
पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आज हाथीगाँव में सहायक वन संरक्षक (ACF) प्राची चौधरी के निर्देशन में व्यापक प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने गाँव के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
रीसाइक्लिंग की प्रभावी व्यवस्था
अभियान के दौरान एकत्रित समस्त प्लास्टिक कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए Bisleri को सौंपा जाएगा, जिससे प्लास्टिक का वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
टीम वर्क की मिसाल
इस अभियान में रेंज ऑफिसर गौरव कुमार एवं वन विभाग के स्टाफ ने स्वयं मैदान में उतरकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। स्थानीय नागरिकों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे जनआंदोलन का रूप दिया।
जागरूकता पर विशेष जोर
अभियान का मुख्य उद्देश्य हाथीगाँव को ईको-फ्रेंडली बनाना तथा प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना रहा।
इस अवसर पर एसीएफ प्राची चौधरी ने कहा, “प्लास्टिक मुक्त भविष्य की ओर यह हमारा एक छोटा लेकिन प्रभावी कदम है। सामूहिक प्रयासों से ही हम पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।”

