जयपुर, 6 फरवरी।
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान केविन पीटरसन के सहयोग से संचालित प्रीमियम स्पिरिट्स ब्रांड Ardent Alcobev ने राजस्थान लिकर लिमिटेड (RLL) के साथ साझेदारी में जयपुर में अपने बॉटल्ड-इन-ओरिजिन (BIO) अंतरराष्ट्रीय स्पिरिट्स पोर्टफोलियो को लॉन्च किया। इस अवसर पर स्कॉटलैंड और रूस में निर्मित प्रीमियम व्हिस्की, वोडका और जिन को भारतीय बाजार के लिए प्रस्तुत किया गया।
Ardent Alcobev के नए पोर्टफोलियो में स्कॉटलैंड से Dram Bell Blended Scotch Whisky, रूस की Glacir Vodka और Gin Soak Premium Dry Gin शामिल हैं। Gin Soak भारत में लॉन्च होने वाली पहली रूसी जिन है। यह पोर्टफोलियो वैश्विक कारीगरी और भारतीय वितरण क्षमता के संयोजन को दर्शाता है।
कंपनी के अनुसार, सभी स्पिरिट्स को उनके मूल देशों में ही डिस्टिल और बोतलबंद किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को प्रामाणिक अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और स्वाद का अनुभव मिल सके। Dram Bell स्कॉच व्हिस्की स्कॉटलैंड की पारंपरिक ब्लेंडिंग विशेषज्ञता को दर्शाती है, जबकि Glacir Vodka साइबेरिया की लेक बैकाल के शुद्ध जल से निर्मित है। Gin Soak में रूस के अल्ताई हाइलैंड्स से प्राप्त दुर्लभ बोटैनिकल्स का उपयोग किया गया है।
Dram Bell Scotch Whisky दो वैरिएंट में उपलब्ध है।
Dram Bell प्रीमियम कलेक्शन (₹1500, 700ml) में शहद, चॉकलेट और पके सेब के सौम्य फ्लेवर हैं।
वहीं Dram Bell रिज़र्व कलेक्शन (₹1840, 700ml) को पांच वर्षों तक अमेरिकन ओक कास्क में परिपक्व किया गया है। यह भारत की पहली 5 वर्षीय स्कॉच व्हिस्की बताई जा रही है।
Gin Soak Premium Dry Gin (₹1870, 700ml) में सगन डाली जैसी दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रयोग किया गया है। इसे दो बार सोक कर लो-टेम्परेचर वैक्यूम डिस्टिलेशन तकनीक से तैयार किया गया है। जिन में किसी भी प्रकार की कृत्रिम फ्लेवर या अतिरिक्त शक्कर का उपयोग नहीं किया गया है।
वहीं Glacir Premium Vodka (₹1750, 700ml) ट्रिपल डिस्टिलेशन और चारकोल फिल्ट्रेशन प्रक्रिया से तैयार की गई है, जो इसे स्मूद और रिफाइंड बनाती है।
इस मौके पर केविन पीटरसन ने कहा कि Ardent Alcobev के साथ जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ब्रांड की खासियत यह है कि यहां गुणवत्ता और कारीगरी से कोई समझौता नहीं किया गया है और सभी उत्पाद अपने मूल देशों में ही बोतलबंद किए गए हैं।
Ardent Alcobev के को-फाउंडर देबाशीष श्याम ने कहा कि कंपनी उत्तर भारत के बाजारों में वोडका और जिन श्रेणी का विस्तार कर रही है। दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान जैसे बाजारों में प्रीमियम विकल्पों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह रणनीतिक कदम उठाया गया है।
राजस्थान लिकर लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि यह साझेदारी राज्य की मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन क्षमताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
कंपनी के अनुसार, Ardent Alcobev का लक्ष्य भारत के उभरते मध्यम वर्ग और प्रीमियम स्पिरिट्स की ओर बढ़ रहे उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले उत्पाद किफायती दामों पर उपलब्ध कराना है। यह पोर्टफोलियो फिलहाल दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के चुनिंदा प्रीमियम रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध रहेगा।






