रामावतार शर्मा ने जयपुर में महालेखाकार (प्रथम) का कार्यभार संभाला

 


जयपुर 

भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रामावतार शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर में महालेखाकार (लेखा परीक्षा-प्रथम) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

वर्ष 2003 बैच के अधिकारी शर्मा वर्तमान में महालेखाकार (लेखा परीक्षा-द्वितीय) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

इससे पहले वे बिहार में महालेखाकार के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी, शिमला में निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

इसके अलावा वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास में लेखा परीक्षा निदेशक के रूप में भी उनकी नियुक्ति रह चुकी है।

Previous Post Next Post