जयपुर। शहर में फैशन, लाइफस्टाइल और प्रीमियम उत्पादों के शौकीनों के लिए आयोजित मित्रा इवेंट्स की दो दिवसीय प्रीमियम एग्ज़ीबिशन का आज भव्य शुभारंभ हुआ। 21 और 22 फरवरी 2026 को अग्रवाल समाज भवन, मालवीय नगर, जयपुर में आयोजित इस प्रदर्शनी में पहले ही दिन बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे और उत्साहपूर्वक खरीदारी की।
प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा की प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय व्यापार और विशेषकर महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करने का कार्य करते हैं।
एग्ज़ीबिशन की आयोजक कुसुम रुंगटा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर, लाइफस्टाइल और अन्य प्रीमियम उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। पहले ही दिन स्टॉल्स पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों में नए ट्रेंड्स को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
मित्रा इवेंट्स की यह पहली प्रीमियम एग्ज़ीबिशन है, जिसे सुव्यवस्थित और भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। आयोजकों ने जयपुरवासियों से अपील की है कि वे परिवार और मित्रों के साथ पहुंचकर इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का लाभ उठाएं और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करें।












