बीसीआर चुनाव: मीनाक्षी पारीक ने मांगा अधिवक्ताओं का समर्थन


जयपुर।

मीनाक्षी पारीक ने Bar Council of Rajasthan (BCR) के आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील की है। उन्होंने 22 अप्रैल 2026 को होने वाले चुनाव में अपने पक्ष में प्राथमिकता का वोट देने और दिलाने का आग्रह किया।

मीनाक्षी पारीक ने कहा कि उनका उद्देश्य अधिवक्ताओं के हितों की मजबूती, पारदर्शिता और बार की गरिमा को और सशक्त बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुने जाने पर वे अधिवक्ता कल्याण, समस्याओं के त्वरित समाधान और संगठन की मजबूती के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करेंगी।

उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया।

Previous Post Next Post