सांगानेर कॉलेज में विश्व कैंसर दिवस पर व्याख्यान का आयोजन

 


जयपुर।

एस. एस. जैन सुबोध गर्ल्स पीजी कॉलेज, सांगानेर, जयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजू आचार्य, डॉ. ज्योति जोशी एवं सुश्री शिवांगी तम्बोली ने मुख्य वक्ता डॉ. सीमा सक्सेना, विभागाध्यक्ष (प्राणीशास्त्र), का स्वागत किया।

मुख्य वक्ता डॉ. सीमा सक्सेना ने छात्राओं को कैंसर के कारणों, उसके लक्षणों तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए पैकेट बंद खाद्य पदार्थों एवं सौंदर्य प्रसाधनों के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी।

व्याख्यान के दौरान छात्राओं ने विषय को लेकर विशेष रुचि दिखाई और जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया गया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Previous Post Next Post