आकर्षक ऑफर्स के साथ मानसरोवर में जयश्री ज्वेलर्स के दूसरे शोरूम की ग्रैंड लॉन्चिंग — फिल्मी सितारों और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ भव्य उद्घाटन — बॉलीवुड एक्टर बिंदु दारा सिंह और तारक मेहता फेम गुरुचरण सिंह सोढ़ी रहे खास मेहमान

 


जयपुर।

शहर के मानसरोवर क्षेत्र में प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड जयश्री ज्वेलर्स के दूसरे आउटलेट की भव्य ग्रैंड लॉन्चिंग समारोहपूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर फिल्मी सितारों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।



कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड अभिनेता बिंदु दारा सिंह एवं तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम टीवी अभिनेता गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने शिरकत कर शोरूम लॉन्चिंग की रौनक बढ़ाई। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर, डॉ. अल्का गौड़, रणवीर सिंह परिहार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



जयश्री ज्वेलर्स के ओनर अवंत कुमार जैन और यश जैन ने बताया कि जयपुर में यह उनका दूसरा आउटलेट है, जिसे ग्राहकों के निरंतर विश्वास और अपार प्रेम के चलते शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर डिज़ाइन, उत्कृष्ट गुणवत्ता और किफायती दामों पर आभूषण उपलब्ध कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।



लॉन्चिंग के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक ऑफर्स भी पेश किए गए, जिनमें “जितना सोना खरीदेंगे, उतनी चांदी पाएंगे” जैसे लुभावने ऑफर्स शामिल हैं। इन ऑफर्स को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।



भव्य सजावट, उत्साहपूर्ण माहौल और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन मानसरोवर क्षेत्र के लिए एक नया आकर्षण बन गया। जयश्री ज्वेलर्स का यह नया शोरूम आधुनिक डिज़ाइनों और भरोसेमंद गुणवत्ता के साथ ग्राहकों की पसंद का नया ठिकाना बनने को तैयार है।


Previous Post Next Post