जलदाय विभाग के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत ने बजट पर जताई निराशा

 


जयपुर, 11 फरवरी। राजस्थान सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट सत्र पर जलदाय इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य कर्मचारियों की उम्मीदों पर यह बजट पानी फेरने वाला साबित हुआ है।

उन्होंने बताया कि पिछले 33 वर्षों से जलदाय विभाग में नई भर्ती की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन बजट में इस दिशा में कोई घोषणा नहीं होने से कर्मचारियों में गहरी निराशा और आक्रोश व्याप्त है।

शेखावत ने कहा कि बढ़ती आबादी, पेयजल संकट और तकनीकी आवश्यकताओं के बावजूद सरकार द्वारा विभाग की अनदेखी चिंता का विषय है। उन्होंने अपील की कि सरकार जलदाय विभाग में शीघ्र नई भर्ती की घोषणा करे, ताकि कर्मचारियों का मनोबल बढ़े और आम जनता को बेहतर पेयजल सेवाएं मिल सकें।

Previous Post Next Post