गुलाबी विज़नरीज़ बिज़नेस मीट में महिला उद्यमियों का उत्साहपूर्ण संगम

 


जयपुर।

शहर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुलाबी विज़नरीज़ बिज़नेस मीट का सफल आयोजन किया गया। इस मंच की स्थापना प्राची अग्रवाल, दीपिका साबू और प्रतिभा चतुर्वेदी ने की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को नेटवर्किंग और व्यवसायिक विकास के अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला उद्यमियों ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए और एक-दूसरे से संवाद स्थापित किया।

इवेंट के दौरान पूजा सोमानी ने प्रभावी नेटवर्किंग पर विशेष सत्र लेते हुए बताया कि आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय देना, डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही उपयोग करना और नियमित फॉलो-अप बनाए रखना व्यवसाय विस्तार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

साथ ही बेकिंग क्षेत्र से जुड़ी उद्यमी सुरभि और मंजू ने बेकिंग व्यवसाय से संबंधित व्यावहारिक टिप्स साझा किए, जिससे उपस्थित प्रतिभागियों को नई दिशा और प्रेरणा मिली।

आयोजकों ने बताया कि इस मीट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा सशक्त मंच देना है, जहां वे सीख सकें, आपसी सहयोग बढ़ा सकें और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों ने भविष्य में भी इस तरह के नियमित संवाद सत्र आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Previous Post Next Post