जयपुर। 9 से 14 फरवरी तक चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज महिला कबड्डी चैंपियनशिप में राजस्थान सिविल सर्विसेज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट समन्वय, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।
इस उपलब्धि में सार्वजनिक निर्माण विभाग में कार्यरत खिलाड़ी किरण यादव और नीतू कुमावत का विशेष योगदान रहा। दोनों खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम भावना से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को विभाग और राज्य के लिए गर्व का विषय बताते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां कर्मचारियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं, जो प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी निर्वहन में सहायक सिद्ध होती हैं।
यह उपलब्धि न केवल विभाग के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गर्व और उत्साह का विषय भी








