पीएम से संवाद कर चूरू की छात्रा भूमिका शर्मा ने रचा गौरव का क्षण — ‘परीक्षा पे चर्चा’ में प्रधानमंत्री से संवाद कर राजस्थान को किया गौरवान्वित

 


जयपुर, 6 फरवरी।

राजस्थान के चूरू जिले की पीएम श्री विद्यालय खंडवा की कक्षा 12वीं की छात्रा भूमिका शर्मा ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के नौवें संस्करण में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से संवाद कर प्रदेश, जिला और विद्यालय का नाम रोशन किया है। भूमिका देशभर से चयनित 12 विद्यार्थियों में शामिल रहीं, जिन्हें प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान भूमिका शर्मा ने प्रधानमंत्री से प्रश्न किया कि बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए विद्यार्थियों को कौन-सी आदतें अपनानी चाहिए। इस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को महापुरुषों की जीवनियाँ पढ़ने की सलाह दी और कहा कि इससे आत्मविश्वास मजबूत होता है तथा लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए भूमिका शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया।

Previous Post Next Post