गया
जयपुर।
विद्याधर नगर जोन के अंतर्गत झोटवाड़ा स्थित मंगेज सिंह पार्क में नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उपायुक्त विद्याधर नगर जोन करणी सिंह ने बताया कि स्थानीय नागरिकों की शिकायतों के आधार पर मौके का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद अतिक्रमण को चिन्हित किया गया।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नगर निगम की टीम द्वारा लगभग 200 वर्ग गज क्षेत्रफल में वर्षों से किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर पार्क की भूमि को मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Tags
Jaipur
