पदमपुरा में वसुन्धरा राजे सिंधिया ने किए भगवान पद्मप्रभु के दर्शन

 

पदमपुरा, 17 फरवरी। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया ने मंगलवार सायंकाल श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र, बड़ा पदमपुरा में मूलनायक भगवान पद्मप्रभु के दर्शन कर प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मीडिया प्रभारी विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि इस अवसर पर राजे ने क्षेत्र में विराजमान वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाचार्य आचार्य वर्धमान सागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व मंदिर में भगवान पद्मप्रभु की आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

क्षेत्र कमेटी की ओर से अध्यक्ष सुधीर कुमार जैन, मानद मंत्री हेमंत सोगानी, राजकुमार कोठ्यारी, सुरेश सबलावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

राजे लगभग दो घंटे पदमपुरा में रहीं। इस दौरान उन्होंने आचार्य श्री से देश-प्रदेश में खुशहाली, धर्म एवं अहिंसा जैसे विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में सुधीर कुमार जैन, हेमंत सोगानी, सुरेश काला, सुरेंद्र पाण्डया, जे.एम. जैन, अशोक छाबड़ा, चेतन जैन निमोडिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post