अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन को मिला भव्य शुभारंभ

 

अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को प्रताप ऑडिटोरियम, अलवर से अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर मैराथन के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता रणदीप हुड्डा भी मौजूद रहे। शुभारंभ समारोह में गणमान्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न देशों से आए धावक एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।


उल्लेखनीय है कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत आयोजित की गई है। आयोजन के तहत 21 किलोमीटर हाफ मैराथन (एलीट पुरुष एवं महिला वर्ग), 21 किलोमीटर फोर्स रन, 21 किलोमीटर ओपन हाफ मैराथन तथा 10 किलोमीटर ओपन मैराथन को फ्लैग ऑफ किया गया।

यह आयोजन खेलों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव जागरूकता और फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Previous Post Next Post