MJRPU के अचरोल कैंपस में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वुमन्स चेस टूर्नामेंट शुरू 65 से अधिक विश्वविद्यालयों की खिलाड़ियों ने दिखाई रणनीतिक क्षमता

  


अचरोल (जयपुर)। Maharaja Vinayak Global University (MJRPU) के अचरोल कैंपस में स्पोर्ट्स वीक के तहत वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वुमन्स चेस टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पांच राज्यों की 91 विश्वविद्यालयों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 65 से अधिक विश्वविद्यालयों की खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया।


पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशन में किया गया। टूर्नामेंट नॉकआउट और लीग सिस्टम के तहत आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन खेले गए मुकाबले काफी रोमांचक रहे, जहां कई मैचों में अंतिम चाल तक परिणाम स्पष्ट नहीं हो सका। खिलाड़ियों ने धैर्य, एकाग्रता और उत्कृष्ट रणनीतिक कौशल का परिचय दिया।



विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और नेतृत्व गुणों को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।



आयोजन समिति के अनुसार, स्पोर्ट्स वीक का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ खेलों के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है। शतरंज जैसे मानसिक खेल एकाग्रता, विश्लेषण क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करते हैं। प्रतियोगिता के आगामी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों का चयन कर सम्मानित किया जाएगा।

Previous Post Next Post