यूएई में बजा राजस्थानियों का डंका, ⁠राजस्थान से यूएई तक—एकता, संस्कृति और विकास का सेतु, विश्वकर्मा प्रोफेशनल एंड बिजनेस ग्रुप (VPBG) द्वारा यूएई में भव्य स्वागत एवं स्नेह मिलन समारोह आयोजित


यूएई में सुथार समाज की अग्रणी संस्था विश्वकर्मा प्रोफेशनल एंड बिजनेस ग्रुप (VPBG) द्वारा भारत से पधारे प्रवासी उद्योगपति एवं वरिष्ठ भामाशाह श्री सुखदेव जी जांगिड़ (लंदन, पोकरण), पोकरण के लोकप्रिय विधायक एवं तारातरा मठ के मठाधीश पूज्य महंत प्रतापपुरी जी महाराज, जैसलमेर के विधायक श्री छोटूसिंह जी भाटी, शेरगढ़ के विधायक श्री बाबूसिंह जी राठौड़, बाड़मेर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री स्वरूपसिंहजी खारा, भाजपा के स्टार प्रचारक श्री मदनसिंह राजमाथाई तथा एंकर त्रिलोक सुथार के सम्मान में अल बरशा स्थित एस होटल में भव्य स्वागत एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में सुथार समाज के सैकड़ों उद्योगपतियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। अतिथियों का स्वागत राजस्थान की आन-बान-शान के प्रतीक साफा पहनाकर, VPBG का दुपट्टा ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के प्रसिद्ध लोक कलाकार मोतीखान मंगणियार टीम द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।



समारोह को संबोधित करते हुए पूज्य महंत प्रतापपुरी जी महाराज ने विदेश में रह रहे प्रवासी भारतीयों एवं सुथार समाज की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्रगति के साथ-साथ देशप्रेम और अपने संस्कारों को भी सदैव बनाए रखना चाहिए। आप सभी ने अपनी कला और हाथ के हुनर से देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सुखी जीवन चाहता है और इसके लिए सही समय पर सही दिशा में कठोर परिश्रम आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान VPBG पदाधिकारियों ने राजस्थान में फर्नीचर उद्योग स्थापित करने हेतु सरकार से एक ही स्थान पर भूमि एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी, ताकि राज्य में एक सशक्त “फर्नीचर हब” विकसित किया जा सके। इस मांग पर शेरगढ़ विधायक श्री बाबूसिंह जी राठौड़, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी जी, विधायक श्री छोटूसिंह जी भाटी एवं श्री स्वरूपसिंह जी खारा ने आश्वासन दिया कि वे सरकार के समक्ष इस मांग को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं राज्य के माननीय मुख्यमंत्री भी चाहते हैं कि प्रवासी भारतीय अपने हुनर के साथ भारत लौटकर यहां रोजगार स्थापित करें।



राजस्थान प्रवासी सम्मेलन में 60,000 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाले वरिष्ठ उद्योगपति श्री सुखदेव जी जांगिड़ ने अपने जीवन की प्रेरणादायी यात्रा साझा करते हुए दुबई सुथार समाज से आह्वान किया कि फर्नीचर उद्योग के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी ध्यान केंद्रित किया जाए। उन्होंने नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा प्रदान करने पर बल देते हुए कहा कि आने वाला भारत और भी सशक्त एवं सुंदर बने, इसके लिए हमें शिक्षा और नवाचार को प्राथमिकता देनी



कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी श्री गणेश जी बूढ़ड , श्री लालाराम जी सुथार, श्री पेम्पारामजी बूढ़ड सामराऊ , श्री नरपतरामजी बूढ़ड , श्री सवाई कूलरिया, श्री जशराज जोपिंग, श्री अर्जुन सुथार, श्री प्रवीण बरड़वा, श्री सवाई बरड़वा पाबूसर, श्री नरपत राम कूलरिया, श्री मनोहर कूलरिया, श्री पुखराज शर्मा, श्री पपूकुमार जी मण्डन, श्री नरसिंगराम पिंगल, श्री केवलराम, श्री प्रदीप जांगिड़, श्री मनीष जांगिड़, श्री पारसराम जी बूढ़ड, श्री भगवानदास जी वांस, श्री राधेश्यामजी बाड़मेर, श्री गोविंद जांगिड़, श्री भीमाराम, श्री भंवरलाल सहित सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में VPBG के उपसभापति श्री लालाराम सुथार ने सभी अतिथियों के समक्ष VPBG का परिचय, संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं व्यावसायिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा सुथार समाज की अपेक्षाओं एवं मांगों को सरकार तक पहुंचाने की बात रखी।

समारोह सौहार्द, एकता और समाज की उन्नति के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Vibhuti Singh Ahaluwalia

Vibhuti Singh Ahaluwalia Founder & Editor, Cultpreneur , I am a media entrepreneur, journalist, and storyteller dedicated to highlighting inspiring journeys, impactful initiatives, and emerging voices across industries. As the Founder of Cultpreneur, he leads a dynamic media platform focused on entrepreneurship, culture, business, leadership, innovation, and social impact. With a passion for meaningful storytelling and community engagement, Vibhuti works to create content that informs, inspires, and empowers audiences worldwide. Through interviews, feature stories, event coverage, and thought-provoking articles, he aims to bridge the gap between changemakers, businesses, and communities. Under his leadership, Cultpreneur has evolved into a platform that celebrates achievements, promotes innovation, and provides visibility to entrepreneurs, professionals, artists, and leaders making a difference in society. Vibhuti believes that every success story has the power to inspire change, and through Cultpreneur, he continues to bring such stories to the forefront of public discourse. Mission: To inform, inspire, and empower through impactful journalism.

Previous Post Next Post