जयपुर, 19 मार्च। राजस्थान की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के उद्देश्य से शिल्पी फाउंडेशन की ओर से “ईसर ढूंढण चाली गणगौर-सीजन-12” का भव्य आयोजन किया गया। होटल प्राइम सफारी में आयोजित इस कार्यक्रम में गणगौर उत्सव की पारंपरिक छटा देखने को मिली, जहां शहर की महिलाओं और परिवारों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़ और विधायक बालमुकुंद आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण जोधपुर से संजय पुरोहित द्वारा लाई गई ईसर-गणगौर की प्रतिमाएं रहीं। इस दौरान गणगौर पूजा और ईसर-गणगौर की आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
इसके साथ ही ट्रेडिशनल रैंप वॉक, लोक नृत्य प्रस्तुतियां और विभिन्न मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। आयोजन में बेस्ट ड्रेस, बेस्ट पूजा थाली, बेस्ट कपल और पिंक सिटी गणगौर जैसी कई रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी और गिफ्ट हैम्पर्स देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार इस तरह की गतिविधियों से प्रतिभागियों में उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलता है।





.jpg)
























