जयपुर
ने राजस्थान के लक्ज़री ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी मौजूदगी को और सशक्त करते हुए प्रतिष्ठित ब्राण्ड का राज्य में आधिकारिक प्रवेश किया है। कंपनी ने ब्लू सिटी में अपना नया शोरूम शुरू किया है।
इसके साथ ही बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया अब , और जोधपुर जैसे प्रमुख शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है, जिससे राज्य के लक्ज़री ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
, जो वर्ष 2009 से राजस्थान में बीएमडब्ल्यू के एक्सक्लूसिव डीलर पार्टनर हैं, अब मिनी ब्राण्ड का भी प्रतिनिधित्व करेंगे।
लक्ज़री सेगमेंट में नया अनुभव
इस लॉन्च के साथ मिनी ने उत्तर भारत के प्रमुख लक्ज़री ऑटोमोबाइल बाजारों में से एक में प्रवेश किया है और अपने डायनामिक पोर्टफोलियो के माध्यम से ग्राहकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर , प्रेज़ीडेंट एवं सीईओ, बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कहा,
“हम अपने प्रीमियम ब्राण्ड्स को देशभर के लक्ज़री ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजस्थान एक वाइब्रेंट मार्केट है, जहां डिज़ाइन, विशिष्टता और शाही अनुभवों को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। मिनी का प्रवेश शहरी ग्राहकों को रचनात्मक और अनूठा अनुभव देगा और हमें नए सेगमेंट तक पहुंचने का अवसर प्रदान करेगा।”
साझेदारी को मिला विस्तार
, डीलर प्रिंसिपल, सांघी क्लासिक ने कहा,
“बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए हमें गर्व है। मिनी रचनात्मकता, विशिष्टता और अनूठे ड्राइविंग अनुभव का प्रतीक है, जो राजस्थान के आधुनिक लक्ज़री ग्राहकों से गहराई से जुड़ता है।”
उन्होंने बताया कि जयपुर यूनिट को ‘रिटेल डॉट नेक्स्ट’ कॉन्सेप्ट में अपग्रेड किया गया है और जोधपुर में भी इसी आधुनिक रिटेल अनुभव के साथ नई यूनिट शुरू की गई है।
‘रिटेल डॉट नेक्स्ट’ से मिलेगा नया अनुभव
‘रिटेल डॉट नेक्स्ट’ कॉन्सेप्ट लक्ज़री ऑटोमोबाइल रिटेल अनुभव को एक नया आयाम देता है। यह सेल्स और सर्विस की सभी जरूरतों के लिए एक सहज और आधुनिक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
इसमें डिजिटल इनोवेशन और पर्सनलाइज्ड सर्विस का अनूठा संयोजन है, जहां ग्राहक हाई-टेक डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से कार के फीचर्स देख सकते हैं, अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सुझाव प्राप्त कर सकते हैं।
विरासत और नवाचार का प्रतीक है मिनी
मिनी ब्राण्ड अपनी समृद्ध विरासत और नवाचार के अनूठे संयोजन के लिए विश्वभर में जाना जाता है। लगभग आधी सदी पहले द्वारा पहली मिनी कार की कल्पना की गई थी। तब से यह ब्राण्ड स्टाइल, पहचान और जोशीले ड्राइविंग अनुभव का प्रतीक बन गया है।
मिनी केवल एक कार नहीं, बल्कि एक ऐसी जीवनशैली का प्रतीक है, जो व्यक्तित्व, रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति का उत्सव मनाती है।
देशभर में मजबूत नेटवर्क
मिनी इंडिया ने देशभर में अपने अधिकृत डीलर नेटवर्क के माध्यम से अपनी मजबूत उपस्थिति बनाई है, जिसमें दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, कोच्ची, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर और जोधपुर शामिल हैं।
कंपनी ने भारतीय बाजार में कई प्रतिष्ठित मॉडल्स जैसे मिनी कूपर एस, मिनी कन्वर्टिबल, मिनी कंट्रीमैन ई और मिनी जॉन कूपर वर्क्स कंट्रीमैन ALL4 पेश किए हैं।




