जयपुर
शहर के प्रतिष्ठित में 19 मार्च, 2026 की शाम उस समय एक स्वर्णिम अध्याय बन गई, जब विद्यालय का 7वाँ वार्षिक उत्सव अत्यंत उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस वर्ष समारोह की थीम ‘रामायण’ रही, जिसमें कक्षा 3 से 5 तक के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से त्रेतायुग की पावन गाथा को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ‘‘जेपीआइट्स इन सिंफनी’’ ऑर्केस्ट्रा की मनमोहक प्रस्तुति के साथ हुआ। वाद्ययंत्रों की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और कलात्मक रंग में रंग दिया। इसके पश्चात विद्यालय की हेड गर्ल्स ने गरिमामय स्वागत भाषण देकर अतिथियों एवं अभिभावकों का आत्मीय स्वागत किया।
औपचारिक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सीईओ ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ कला और संस्कार का समावेश आवश्यक है।
इसके बाद स्टूडेंट काउंसिल द्वारा प्रस्तुत ‘स्कूल रिपोर्ट’ में वर्षभर की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जो विद्यालय की निरंतर प्रगति को दर्शाता है।
‘रामायण’ नाटक रहा मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘रामायण’ पर आधारित नाट्य प्रस्तुति रही, जिसमें बच्चों ने अपनी आकर्षक वेशभूषा, सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से के आदर्शों, के त्याग और की भक्ति को मंच पर सजीव कर दिया।
राम-रावण युद्ध से लेकर राम के राज्याभिषेक तक के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।
नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां
इसके साथ ही ‘सशक्तिकरण की अभिव्यक्तियाँ’ थीम पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। बच्चों के आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे एक अविस्मरणीय उपलब्धि बताया।
विद्यालय की संस्थापिका एवं संचालिका ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में स्टूडेंट काउंसिल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। यह भव्य और गरिमामय आयोजन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ, जिसकी मधुर स्मृतियाँ लंबे समय तक सभी के मन में अंकित रहेंगी।















