जयपुर/आगरा रोड। इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट पेंसिक सिलात के तहत आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वूमेंस लीग में विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी की छात्रा सुमन कुमावत ने फाइटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।
यह प्रतियोगिता श्री महाराजा विनायक पीजी कॉलेज, आगरा रोड में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुमन ने अपने दमदार खेल और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता रहीं।
इस उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी के कोच रवि मीणा एवं स्पोर्ट्स मैनेजर डॉ. अनीता चौधरी ने सुमन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सुमन आने वाली प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगी।
Tags
Jaipur
